Monday, March 5, 2007

होली के रंग

सबको रंग मे रंगने को आज फिर आई है होली
नयी उमंगे भरने को देखो फिर आई है होली
इस बार जो रंग लगे वो ना उतरे अब कभी
यही उम्मीदें करता हूँ इतने रंग लाई है होली

खुशी के रंग, कामयाबी के रंग और लगे अमन के रंग
और एक रंग हो प्यार का जो छूटे ना अब कभी
हँसती खिलखिलाती मौज मनाती यही संदेश लाई है होली
तुमको गले लगाने को देखो फिर आई है होली

No comments: